Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु में सिरफिरे आशिक ने 11वीं की छात्रा पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर; शादी से इनकार करने पर वारदात को दिया अंजाम

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से सिरफिरे आशिक द्वारा जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चिदंबरम स्थित अपने घर में मौजूद 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया.

Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से सिरफिरे आशिक द्वारा जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चिदंबरम स्थित अपने घर में मौजूद 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. आरोपी कई दिनों से उस पर शादी का दबाव बना रहा था और बार-बार मना करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

छात्रा के गले पर गंभीर चोट आई है और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.  यह भी पढ़े:  Hyderabad Knife Attack: हैदराबाद में सिरफिरे आशिक का खौफनाक कदम, पूर्व प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू से हमला; बीच-बचाव करने आए परिवार के 5 लोगों को किया जख्मी

घर में घुसकर गले पर किया वार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ समय से नाबालिग छात्रा का पीछा कर रहा था और लगातार उस पर विवाह का दबाव बना रहा था. छात्रा और उसके परिजनों ने हर बार इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

इसी बात से बौखलाया आरोपी शनिवार को छात्रा के घर में जबरन दाखिल हुआ. दोनों के बीच बातचीत के दौरान जब छात्रा ने फिर से उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया. छात्रा के खून से लथपथ होकर गिरते ही आरोपी वहां से फरार हो गया.

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग

घटना के तुरंत बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से लहुलूहान छात्रा को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, गले पर गहरा घाव होने के कारण अत्यधिक खून बह चुका है, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

पीड़िता को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में रखा गया है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने मामले में संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

कुड्डालोर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Share Now