Taliban on Kashmir: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबानी प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने पहली बार दिया कश्मीर पर बड़ा बयान, कही ये बात!

Taliban on Kashmir: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान (Taliban, Afghanistan) से आतंक की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं वहीं तालिबान ने अब कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. तालिबानी स्पोक्स पर्सन सुहेल शाहीन (Taliban's Spokesperson Suhail Shaheen Interview on BBC on Kashmir Issue) ने बीबीसी से खास बातचीत में कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखी.

Taliban Spokesperson Suhail Shaheen. (Photo-ANI)

Taliban on Kashmir: तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान (Taliban, Afghanistan) से आतंक की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं वहीं तालिबान ने अब कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. तालिबानी स्पोक्स पर्सन सुहेल शाहीन (Taliban's Spokesperson Suhail Shaheen Interview on BBC on Kashmir Issue) ने बीबीसी से खास बातचीत में कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखी.

कश्मीरमें रह रहे मुस्लमानों के लिए आवाज उठाने की बात कही

बीबीसी से बातचीत में सुहेल शाहीन ने कहा, ''मुसलमान के तौर पर भारत के कश्मीर में या किसी और देश में मुस्लिमों के लिए आवाज़ उठाने का अधिकार तालिबान के पास है. हम आवाज़ उठाएंगे और कहेंगे कि मुसलमान आपके लोग हैं, अपने देश के नागरिक हैं. आपके कानून के मुताबिक वह सभी समान हैं."

Taliban राज लौटते ही महिलाओं के लिए जहन्नुम बना अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाकों के लिए मांगी गई 15 साल से ऊपर की लड़कियों की लिस्ट

सुहेल हाशीम ने कहा- दो मुल्कों के बीच का मामला

आपको बता दें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद पहली बार तालिबान के प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने कहा कि कश्मीर दो मुल्कों के बीच का मामला है साथ यह भी कहा कि ये भारत का एक आंतरिक मामला है. सुहैल शाहीन ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि हमारे पास ये अधिकार है कि कश्मीर में रह रहे मुसलमानों के हक और उनके अधिकारों के लिए हम आवाज उठाएं.

पाकिस्तान तालिबान के जरिए अपना उल्लू सीधा करने में लगा

वहीं मीडिया में खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान तालिबान के कंधे पर बंदूक रखकर अपना हित साधने की जुगत में है. खबरों के अनुसार, पाकिस्तान तालिबानी आतंकियों का इस्तेमाल 'कश्मीर में इस्लामी भावनाओं को भड़काने' के लिए कर सकता है. वहीं जैश-ऐ-मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर की की बीते दिनों तालिबानी आकाओं के मुलाकात की खबरों के बाद कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और भी कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही एलओसी(line of control) पर भी गश्त बढ़ा दी गई है.

पहले भी तालिबानी प्रवक्ताओं ने दिए बयान

इससे पहले तालिबान के एक अन्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद पर कहा था कि भारत को घाटी के प्रति ‘सकारात्मक दृष्टिकोण’ अपनाना चाहिए. भारत और पाकिस्तान को एक साथ बैठना चाहिए और मामलों को हल करना चाहिए, क्योंकि दोनों पड़ोसी हैं और उनके हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

विदेश मंत्रालय ने दिया ये बयान

वहीं दूसरी ओर गुरूवार को हुई प्रेसवार्ता में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि अफगानिस्तान और भारत अच्छे दोस्त हैं हम नहीं चाहते कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि के लिए हो.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड