देश

राजस्थान में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप: इस साल छीनी 127 लोगों की जिंदगियां, 3500 से ज्यादा केस पॉजिटिव

स्वाइन फ्लू का कहर राजस्थान में बढ़ता ही जा रहा है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से इस साल करीब 127 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजस्थान पर स्वाइन फ्लू की मार सबसे ज्यादा है.

राजस्थान में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप: इस साल छीनी 127 लोगों की जिंदगियां, 3500 से ज्यादा केस पॉजिटिव
स्वाइन फ्लू का कहर (Photo Credits: PTI)

जयपुर: स्वाइन फ्लू का कहर राजस्थान में बढ़ता ही जा रहा है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से इस साल करीब 127 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजस्थान पर स्वाइन फ्लू की मार सबसे ज्यादा है. जनवरी से अब तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू से प्रभावित मरीजों के कुल 3508 मामले दर्ज किए गए.

आंकड़ें बताते हैं कि 10 फरवरी तक पूरे देश में 9,367 लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है. जिसमें से राजस्थान में इस संक्रमण से 107 लोगों की मौत हुई है और 2,941 मामले सामने आए थे. वहीं गुजरात में एच1एन1 संक्रमण ने 55 लोगों की जान ली है और 1,431 लोग संक्रमित हुए.

पंजाब में इस बीमारी से 30 लोगों की मृत्यु हुई है और राज्य में संक्रमण से 335 लोग पीड़ित थे. मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 98 मामले थे और इसने 22 लोगों की जान चली गई. हालांकि अब यह अकड़ा बढ़ चुका है.

यह भी पढ़े- स्वाइन फ्लू: अगर आप में दिखे ये 7 लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

इसके अलावा स्वाइन फ्लू ने महाराष्ट्र में 17 लोगों की जान ली है जबकि 204 लोग प्रभावित हैं. दिल्ली में एन1एच1 संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई और राष्ट्रीय राजधानी में 1,669 मामले सामने आए हैं. हरियाणा में भी इस बीमारी ने सात लोगों की जान ली और 640 लोग इससे संक्रमित थे. तेलंगाना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. और कम से कम 420 लोग इस भयंकर बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे है.

स्वाइन फ्लू के मामलों में इजाफे के साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से बीमारी को जल्दी पकड़ने के लिए अपनी निगरानी को बढ़ाने और गंभीर मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने को कहा है. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी स्वाइन फ्लू देश में अपने पैर पसार रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).