Surat Shocker: शादीशुदा प्रेमी ने झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड का किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्च पाउडर

गुजरात के सूरत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा युवक ने पहले अपनी प्रेमिका का रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (photo: PTI)

सूरत: गुजरात के सूरत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शादीशुदा युवक ने पहले अपनी प्रेमिका का रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी. इस घटना के बाद युवती की तबियत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की. UP Shoocker: गोद ली बेटी से रेप के आरोप में शख्स को 20 साल की सजा.

पुलिस के मुताबिक, एक शादीशुदा युवक ने गांव में रहने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया. कुछ दिन बाद प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी निकुंज पटेल पहले से शादीशुदा है. इसके बाद उसने प्रेमी से दूरियां बनानी शुरू कर दीं.

महिला के इस फैसले से नाराज पटेल ने कथित तौर पर उसे केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया. उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी डाली. इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा. गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके बाद मामले की सूचना ओलपाड थाने में पुलिस को दी गई.

आरोपी को मंगलवार को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड