देश

Surat Shocker: सचिन जीआइडीसी में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सूरत के सचिन जीआइडीसी (Sachin GIDC) इलाके से एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मंगलवार को बच्ची अपने घर से कुछ दूर बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी वहां से वह अचानक गायब हो गई

Surat Shocker: सचिन जीआइडीसी में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Surat Shocker: सूरत के सचिन जीआइडीसी (Sachin GIDC) इलाके में रहने वाले एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. मंगलवार की सुबह बच्ची अपने घर से कुछ दूर बच्चों के साथ खेल रही थी. करीब साढ़े दस बजे वहां से वह अचानक गायब हो गई. इसकी सूचना परिवार वालों को लगने के बाद बच्ची को ढूंढने की काफी कोशिश की. लेकिन कही पर भी की सुराग नहीं मिली. इसके बाद परिवार वाले बच्ची के गायब होने की सूचना सचिन जीआइडीसी पुलिस को दी गई. यह भी पढ़े: Ahmedabad Shocker: ड्रायविंग सिखाने के बहाने मां के दोस्त ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. जिले के सहायक पुलिस आयुक्त एफ डीवीजन जेके पंड्या के अनुसार बच्ची की तलाश के लिए जीआईडीसी थाने के अलावा सचिन थाने समेत क्राइम ब्रांच की अल-अलग टीमें बनाई. टीम गठित होने के बाद तलाश शुरू कर दी गई. लेकिन कही भी बच्ची के बारे में सुराग नहीं मिल पा रहा था. क्योंकि जिले में सुबह से रुक- रुक कर बारिश भी हो रही थी. जिसकी वजह से पुलिस की टीम को बच्ची को तलाश करने में परेशानी आ रही थी.

शाम होत-होते पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम थक हारकर घटनास्थल से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल पार्क की वीरान झाडियों में खोजबिन शुरू की. पुलिस की टीम झाडियों में बच्ची को ढूंढ रही थी कि कंपाउन्ड वॉल के पीछे झाडिय़ों में पुलिस को लापत वह बच्ची खून से लथपथ अवस्था में रोटी हुई मिली.

पुलिस के अनुसार बारिश में भीग जाने की वजह से ठंड की वजह से बच्ची कांप रही थी. उसके गुप्तांग से खून निकल रहा था. बच्ची को झाडियों में मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उसे न्यू सिविल अस्पताल भेजा. जहां पर मासूम का इलाज चल रहा है. जांच में पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ. वहीं पुलिस ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मामला अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी हैं. फिलहाल अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है कि बच्ची के साथ इस घिनौनी हरकत किसने किया. वहीं पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).