बिहार : राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी, तापमान में भी वृद्धि दर्ज
राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच, आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं
पटना : राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच, आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है. शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, गया का 26.6 डिग्री और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा. पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

