देश

Sukesh Chandrashekhars Letter for Jacqueline: सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन को महिला दिवस पर लिखा खास पत्र

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी 'लाइफ लाइन' बताया. चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है.

Sukesh Chandrashekhars Letter for Jacqueline: सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन को महिला दिवस पर लिखा खास पत्र
Sukesh Chandrashekhar, Jacqueline Fernandes (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली, 8 मार्च : दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा. पत्र में उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी 'लाइफ लाइन' बताया. चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है.

पत्र में चंद्रशेखर ने लिखा, "पुरुष की असली ताकत महिलाएं होती हैं, उनकी मौजूदगी के बिना दुनिया अधूरी है.'' चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को अपनी ताकत और हिम्मत का स्रोत बताया. उन्होंने पत्र में जैकलीन को अपनी 'रॉकस्टार', 'सुपरस्टार' और 'हीरो' के रूप में संदर्भित किया. यह भी पढ़ें : संसद में 35 से 40 AAP के लोग होंगे तो किसी में दम नही है… BJP पर बरसे पंजाब CM भगवंत मान

चंद्रशेखर ने पत्र में जैकलीन के नए गाने की रिलीज के लिए अपनी उत्सुकता का भी उल्लेख किया. उन्होंने यह भी लिखा कि दिल की धड़कनें तब थम गईं थी जब तुम्हारी इमारत में आग लगने की खबर आई. ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम बिल्कुल ठीक हो.

ठग चंद्रशेखर ने पत्र में 'हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. जैकलीन फर्नांडिस के प्रति अपने प्यार के ऐलान के साथ पत्र को समाप्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).