VIDEO: अलीगढ में प्रिंसिपल हुए सस्पेंड, जब दुसरे को चार्ज देने पहुंचे स्कूल तो छात्र लिपटकर रोए, छात्रों का प्यार देखकर शिक्षक के भी निकल गए आंसू
स्कूलों में कई टीचर ऐसे होते है जिनके जाने से छात्र ही नहीं दुसरे शिक्षकों की आंखों में भी आंसू आ जाते है. ऐसे बहुत कम शिक्षक होते है, जिनके स्कूल से जाने से छात्रों को दुख होता है.
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: स्कूलों में कई टीचर ऐसे होते है जिनके जाने से छात्र ही नहीं दुसरे शिक्षकों की आंखों में भी आंसू आ जाते है. ऐसे बहुत कम शिक्षक होते है, जिनके स्कूल से जाने से छात्रों को दुख होता है. ऐसे हीअलीगढ़ के छारा इलाके में स्थित कंपोजिट स्कूल सिरसा में प्रिंसिपल के जाने का छात्रों को इतना दुख हुआ कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाएं.
जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल के सस्पेंड होने की बात छात्रों और दुसरे शिक्षकों को पता चली तो प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे और इसके बाद जो हुआ, उसको देखने के बाद दुसरे लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए. प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह जैसे ही स्कूल पहुंचे, छात्र, शिक्षक और कर्मचारी प्रिंसिपल से लिपटकर रोते हुए दिखाई दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @SachBedhadak नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: टीचर को छात्राओं ने दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे आंसू
प्रिंसिपल से लिपटकर रोए छात्र
अलीगढ़: प्रधानाचार्य के सस्पेंड होने पर उनसे लिपटकर रोए छात्र, देखे वीडियो#Aligarh #ViralVideos #UP #UttarPradesh #Viral #viralvideo #Trending #upnews #News #School #suspend #SBDigital #principal #principalsuspend #AligarhNews pic.twitter.com/tfMbRgKCDV
— Sach Bedhadak (@SachBedhadak) March 29, 2025
गमगीन हुआ स्कूल का माहौल
स्कूल में जैसे ही प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह पहुंचे. दुसरे शिक्षक भी उन्हें गले लगाकर रोने लगे. इसके बाद वे उन्हें समझाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद छात्रों को भी उन्होंने गले लगाया और वे भी फुट फुटकर रोने लगे. बताया जा रहा है की कुछ दिनों पहले स्कूल में फल बांटने की बजाए बच्चों को गाजर और मटर बांटे गए थे. जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है.
पहले भी शिक्षकों के लिए रोते नजर आएं थे विद्यार्थी
स्कूलों में बहुत कम शिक्षक ऐसे होते है, जिनके स्कूल में रहने से और उनके जाने से विद्यार्थियों पर असर होता है. इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आएं है. जिनके विदाई कार्यक्रम में छात्र ही नहीं, गांव के लोग भी रो पड़े थे. इस विदाई की चर्चा और प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह की चर्चा अब पुरे अलीगढ में हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

