VIDEO: मैट्रिक की परीक्षा देने आएं छात्रों के साथ गेट के बाहर पुलिस कर्मी ने की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड, बिहार के भोजपुर जिले की घटना
आम लोगों के साथ पुलिस की ज्यादती हमने कई बार देखी है. पुलिस की ओर से कई बार आम लोगों के साथ मारपीट की जाती है. ऐसा ही एक वीडियो बिहार के भोजपुर जिले से सामने आया है. जहांपर एक पुलिस सिपाही गेट पर खड़े परीक्षार्थियों को डंडे से पीट रहा है.
भोजपुर, बिहार: आम लोगों के साथ पुलिस की ज्यादती हमने कई बार देखी है. पुलिस की ओर से कई बार आम लोगों के साथ मारपीट की जाती है. ऐसा ही एक वीडियो बिहार के भोजपुर जिले से सामने आया है. जहांपर एक पुलिस सिपाही गेट पर खड़े परीक्षार्थियों को डंडे से पीट रहा है. जानकारी के मुताबिक़ सभी परीक्षार्थी मैट्रिक के विद्यार्थी थे और गेट के बाहर लाइन में खड़े थे और इस दौरान पुलिस सिपाही हाथ में डंडा लेकर इनकी पिटाई कर रहा है.
ये वीडियो भोजपुर जिले के जगजीवन कॉलेज के परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Ashukhabar1st नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस घटना के बाद और वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने पुलिस सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.ये भी पढ़े:Video: दसवीं के छात्रों को टीचर का डांटना नहीं आया पसंद, दोस्तों के साथ मिलकर की शिक्षकों के साथ मारपीट, बिहार के कैमूर जिले की घटना
छात्रों के साथ डंडे से मारपीट
जगजीवन कॉलेज आरा में मैट्रिक के परीक्षा देने के बाद नाबालिक सभी परीक्षार्थियों को लंबी लाइन में खड़ा कर के पिटा गया एसपी साहब जवाब दे कब करेंगे सिपाही को सस्पेंड #10thexam #biharnews pic.twitter.com/vdAGH8D5wO
— Ashutosh Pandey (@Ashukhabar1st) February 20, 2025
लाइन में खड़े परीक्षार्थियों पर पॉवर का इस्तेमाल
इस वीडियो में देख सकते है कि ये पुलिस सिपाही बेवजह अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए छात्रों को पीट रहा है. जबकि सभी छात्र लाइन में बराबर खड़े है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी काफी नाराजगी जताई थी.
एसपी ने पुलिस सिपाही को किया सस्पेंड
इस घटना के बाद एसपी ने पुलिस सिपाही को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ इस मामले में जांच भी होगी. जिस दौरान ये पुलिस जवान छात्रों की पिटाई कर रहा था, उस समय किसी छात्र के परिजन ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दिया.देखते ही देखते यह वायरल वीडियो सीनियरअफसरों तक पहुंच गया, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

