Dogs Attack in Greater Noida: आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में पुलिस वाले, गश्त के दौरान कईयों को काटा

नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा, आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. आवारा कुत्तों के चलते अब रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वाले भी सेफ नहीं हैं.

Stray Dogs (Photo : X)

ग्रेटर नोएडा, 19 दिसंबर: नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा, आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. आवारा कुत्तों के चलते अब रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वाले भी सेफ नहीं हैं.

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके में सोमवार की रात आवारा कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया. पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग के लिए निकले थे. आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाया और बुरी तरीके से काट लिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि तीन अन्य लोगों को भी आवारा कुत्तों ने घायल किया है. यह कोई पहला मामला नहीं है. इस तरीके के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. लोगों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और अन्य प्राधिकरण की तरफ से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई में की जा रही कमी के चलते मामले बढ़ते जा रहे हैं.

Share Now