Kolhapur Accident: कोल्हापुर में अजीब एक्सीडेंट! ऑटो और बाइक में टक्कर, इसके बाद अपने आप चलकर ऑटो ने और 3 लोगों को मारी टक्कर-Video
कोल्हापुर में एक्सीडेंट का एक अजीब वीडियो सामने आया है. जिसमें आप देख सकते है की एक ऑटो ड्राइवर ने जा रही बाइक को टक्कर मार दी.
कोल्हापुर में अजीब एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है. घटना शाहुपुरी के पत्की हॉस्पिटल के सामने की है. जिसमें आप देख सकते है की एक ऑटो ड्राइवर ने गलत यु-टर्न लेकर जा रही बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक पर जा रहे तीन लोग जख्मी हो गए. लेकिन जैसे ही ऑटो ड्राइवर नीचे उतरकर गिरे हुए लोगों को देखता है.
ऑटो अपने आप चलकर और तीन लोगों को टक्कर मार देता है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विवेक गुप्ता नाम के ट्विटर एक्स हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :VIDEO: ट्रैक्टर की रेस में खौफनाक हादसा! बेकाबू होकर भीड़ में घुसा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
देखें वीडियो :
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक सड़क हादसे में 6 लोग घायल।
ऑटो और मोटर साइकिल में टक्कर हुई, उसमे तीन लोग घायल हुए.
उसके बाद जब टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर ऑटो बाहर गिरा तो बिना ड्राइवर के ऑटो ने और तीन लोगो को टक्कर मारी.#MaharashtraNews pic.twitter.com/NfObKZaX0Q
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) June 16, 2024
इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑटो ड्राइवर की गलती साफ़ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है की ,' ऑटो ड्राइवर ने बिना देखें ही ऑटो मोड़ दिया, जिसके कारण तेज रफ़्तार आ रही है बाइक से ऑटो टकरा गया और बाइक सवार सभी लोग नीचे गिर गए, इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने ऑटो को बिना बंद किए शुरू रखकर ही बाहर आया, जिसके कारण ऑटो ने अपने -आप चलकर और 3 लोगों को टक्कर मार दी. इस वीडियो और इस ऑटो ड्राइवर की अब पूरे शहर में चर्चा जोरो पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

