शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 350 और निफ्टी 100 अंको से लुढ़का
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा का गोता लगाते हुए 36,664.26 तक गिरा. शुरूआती कारोबार के दौरान सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 336.14 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 36,682.18 पर कारोबार कर रहा था. पिछले सत्र में निफ्टी 10,980 पर बंद हुआ था.
मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा का गोता लगाते हुए 36,664.26 तक गिरा. निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 100 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 10,869.80 पर आ गया.
आरंभिक कारोबार के दौरान सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 336.14 अंकों यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 36,682.18 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 104 अंकों यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 10,875.25 पर कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें : महावीर जयंती से एक दिन पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स 369.80 अंक की बढ़त के साथ हुए बंद
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सत्र के आरंभ में कमजोरी के साथ 37,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 36,920.11 पर खुला और और 36,664.26 तक लुढ़क गया. पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,018.32 पर बंद हुआ था.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10,930.30 पर खुला और 10,935.35 तक उछला, लेकिन जल्द ही नीचे की ओर गोता लगाते हुए 10,869.80 पर आ गया. पिछले सत्र में निफ्टी 10,980 पर बंद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

