Salman Khan Death Threats: सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की जांच तेज, दोनों के बयान दर्ज
सलमान खान और सलीम खान (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Death Threats: अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की जांच तेज हो गई. मुंबई पुलिस ने धमकी मामले में सलमान खान और उनके पिता का बयान दर्ज किया. वहीं इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुम्बई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी.  पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल और अन्य अधिकारियों के साथ मुम्बई पुलिस की टीम बांद्रा पश्चिम स्थित सलमान के घर पर पहुंचे थे. पुलिस टीम ने धमकी भरे पत्र के संबंध में  सलमान खान और उनके पिता से पहले परिवार से भी पूछताछ की.