SSB जवान ने हवा में चलाईं 200 से अधिक गोलियां, बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर मचा हडकंप
बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा से लगी चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने शनिवार को हवा में 200 से अधिक गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. यह घटना जिले के दिघलबैंक थानाक्षेत्र के तहत आने वाले पिल्टोला सीमा चौकी पर एसएसबी कैंप के भीतर हुई, जहां दोपहर के लगभग तीन बजे गोलियों की आवाज़ सुनाई दी और लगभग 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही.
किशनगंज (बिहार). बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा से लगी चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने शनिवार को हवा में 200 से अधिक गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. यह घटना जिले के दिघलबैंक थानाक्षेत्र के तहत आने वाले पिल्टोला सीमा चौकी पर एसएसबी कैंप के भीतर हुई, जहां दोपहर के लगभग तीन बजे गोलियों की आवाज़ सुनाई दी और लगभग 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही.
किशनगंज के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार झा के अनुसार राजस्थान के निवासी जवान अभय कुमार ने कैंप के अंदर से इंसास राइफलें निकाल ली और हवा में गोली चलाना शुरू कर दिया. यह भी पढ़े-बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने फ्लैग मीटिंग के दौरान बेवजह की थी फायरिंग, एक भारतीय जवान शहीद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से 240 गोलियों के खोखे बरामद किए हैं. वही पुलिस का कहना है कि कैंप के पास से हो रही गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ बड़ी संख्या में वहां आ गई. साथ ही भीड़ गोलीबारी का कारण जानने में जुट गई.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

