Jammu And Kashmir: ज़ोजिला दर्रे में बर्फ़बारी से श्रीनगर -लेह हाईवे बंद,बीआरओ कर्मी रास्ता साफ़ करने में जुटे  -Video
Credit - ANI

जहां एक तरफ भारत के अन्य हिस्सों में जोरों की गर्मी शुरू हो चुकी है तो वही कश्मीर में बर्फ़बारी जारी है. ज़ोजिला दर्रे के आसपास जमकर हुई बर्फ़बारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद होने कारण बीआरओ की टीम सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि सड़क पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई है और जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है. पिछले कई दिनों से जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है. बर्फ़बारी होने के कारण यहां का जन -जीवन भी प्रभावित हो रहा है. यह भी पढ़े :Prayagraj Train Accident Video: प्रयागराज स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF जवान ने बचाई जान

देखें वीडियो :