स्पाइसजेट का बड़ा ऐलान.. 6 नई उड़ानें शुरू होगी; जानिए रूट और तारीख
एयरलाइन ने बयान में कहा, "एयरलाइन घरेलू विमान सेवा के क्षेत्र में हैदराबाद-गुवाहाटी और अंतर्राष्ट्रीय रूट पर हैदराबाद-बैंकॉक के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है."
नई दिल्ली. किफायती विमान सेवा मुहैया करवाने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि वह अक्टूबर से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गो पर छह नई दैनिक सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "स्पाइसजेट देश की पहली एयरलाइन कंपनी है जो गुवाहाटी-पटना हवाई मार्ग पर रोजाना सीधी उड़ान संचालित करने जा रही है."
एयरलाइन ने बयान में कहा, "एयरलाइन घरेलू विमान सेवा के क्षेत्र में हैदराबाद-गुवाहाटी और अंतर्राष्ट्रीय रूट पर हैदराबाद-बैंकॉक के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है."
कंपनी के अनुसार, घरेलू हवाई मार्गो पर उद्घाटन के दौरान शुरुआती विमान किराया 3,099 रुपये और हैदराबाद-बैंकॉक रूट पर आने-जाने का किराया क्रमश: 9,999 रुपये और 8,299 रुपये होगा.
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित होंगे डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्राइज डिटेल्स
\