क्राइम

Video: बिलासपुर के हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 18 की हुई मौत, मस्तुरी की घटना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दर्रीघाट से कोरबा की ओर जानेवाले नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक ने मवेशियों के झुंड को बेदर्दी से कुचल दिया. इस हादसे में 18 मवेशियों की मौत हो गई.

Video: बिलासपुर के हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 18 की हुई मौत, मस्तुरी की घटना
Credit -(Twitter -X )

Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दर्रीघाट से कोरबा की ओर जानेवाले नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक ने मवेशियों के झुंड को बेदर्दी से कुचल दिया. इस हादसे में 18 मवेशियों की मौत हो गई. जबकि कई मवेशी घायल है. इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी गुस्सा है. वीडियो में आप देख सकते है की हाईवे पर ही मवेशी मृत पड़े हुए है. ये घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार सुबह को नेशनल हाईवे पर मवेशी मृत अवस्था में दिखाई दिए, इनमें कई मवेशी तड़प रहे थे. इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी और गौ रक्षको को दी. घायल मवेशियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. ये भी पढ़े :Bilaspur Accident Video: तेज रफ़्तार बाइक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, 15 फीट दूर जा गिरा व्यक्ति, हॉस्पिटल में हुई मौत

मवेशियों को ट्रक ने कुचला

इस दौरान गौ रक्षको , ग्रामीण और पुलिस के बीच काफी गहमागहमी भी दिखाई दिए. पुलिस ने सभी को शांत कराया. इस मामले में पुलिस आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने में जुट गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).