Speeding Ferrari Runs Over Two In Hyderabad: हैदराबाद में तेज रफ्तार से जा रही फेरारी ने पैदल जा रहे 2 लोगों को रौंदा, 1 की मौत
खबरों के अनुसार फेरारी कार कार नवीन कुमार गौड़ नामक व्यक्ति चला रहा था. उसकी कार की रफ़्तार तेज होने की वजह से वह गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
हैदराबाद (Hyderabad) के माधापुर इलाके (Madhapur Area) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं. यहां पैदल जा रहे हैं दो यात्रियों को जुबली हिल्स की तरफ से तेज रफ़्तार से जा रही एक फेरारी स्पोर्ट्स (Ferrari Sportscar) ने दो लोगों को माधापुर के पास रौंद दिया है. जिसमें एक की मौके पर ही मौत गई है. वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा हैं. जिसका पास के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
खबरों के अनुसार फेरारी नवीन कुमार गौड़ (Naveen Kumar Goud) नामक व्यक्ति चला रहा था. उसकी फेरारी की रफ़्तार काफी तेज होने की वजह से वह गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं इस हादसे के बाद घटना स्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. गुस्साए लोग पुलिस से मांग कर रहे थे कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा, धूप में खड़ी कार में लॉक हुए 4 मासूम बच्चे, दम घुटने से दो की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती
Telangana: A 50-year-old man, who worked as a watchman at an under-construction building in Madhapur of Hyderabad, died after being run over by a speeding Ferrari car today. FIR registered and the driver of the car arrested. pic.twitter.com/lZUEeQzGyu
— ANI (@ANI) October 11, 2020
वहीं इस घटना की सूचना माधापुर पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल पर आनन- फानन में पहुंच फेरारी को बरामद करने के साथ ही कर चालक को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच पड़ताल में लग गई है. पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वाले की पहचान यसु बाबू के रूप में हुई हैं. जो पेशे से एक चौकीदार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

