एजेंसी न्यूज

सोनू सूद होंगे आप सरकार के ‘देश के मेंटोर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसेडर

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के ‘देश का मेंटोर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसेडर होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोनू सूद होंगे आप सरकार के ‘देश के मेंटोर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसेडर

नयी दिल्ली, 27 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के ‘देश का मेंटोर्स’ कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसेडर होंगे.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह भी पढे: फिल्म अभिनेता Sonu Sood शुक्रवार को सीएम Arvind Kejriwal से करेंगे मुलाकात

इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनकी पसंद का करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।केजरीवाल ने कहा, “सरकारी स्कूलों में कुछ विद्यार्थी बहुत गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और उनका मार्गदर्शन करने वाले बहुत कम लोग होते हैं.  हम शिक्षित लोगों से इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शक बनने की अपील कर रहे हैं.

सोनू सूद कार्यक्रम के लिए हमारे ब्रांड अंबेसेडर होंगे. ”केजरीवाल और सूद दोनों ने कहा कि राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.मुख्यमंत्री ने सूद के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “हमने केवल इस कार्यक्रम पर चर्चा की और कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. ”

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).