Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के दिए संकेत, सरकार के सामने रखीं दो शर्तें; नए वीडियो में साझा किया हेल्थ अपडेट

वांगचुक कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 25 दिनों से अनशन पर हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका करीब 11 किलोग्राम वजन कम हो गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सेहत फिलहाल ठीक है और वे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में हैं.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से अपना पहला वीडियो संदेश जारी किया है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद जारी इस वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने और दर्ज मामलों पर उचित कार्रवाई का भरोसा देती है, तो वह अपना भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: Sharad Pawar Meets PM Modi: शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, महाराष्ट्र के किसान संकट और NEET-UG छात्र आंदोलन पर सौंपा ज्ञापन (See Pics)

वांगचुक कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 25 दिनों से अनशन पर हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका करीब 11 किलोग्राम वजन कम हो गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सेहत फिलहाल ठीक है और वे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में हैं.

इन दो शर्तों पर अनशन खत्म करने को तैयार

अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार अगर दो अहम मुद्दों पर भरोसा देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे. पहली शर्त यह है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह का बल प्रयोग न किया जाए. दूसरी शर्त छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर उचित कार्रवाई और राहत देने की है.

 

सोनम वांगचुक ने मेदांता से अपना पहला वीडियो जारी किया, कहा कि वे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार हैं:

'मैं अभी भी जिंदा हूं', हेल्थ अपडेट भी किया साझा

वांगचुक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा, "मैं अभी भी जिंदा हूं. यह मेरे अनशन का 25वां दिन है. अब तक मेरा लगभग 11 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और शरीर की मांसपेशियां भी काफी कम हुई हैं, लेकिन मैं ठीक हूं. बीती रात मुझे सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया." उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही है.

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सराहना

सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भी सराहना की. उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों के धैर्य और प्रतिबद्धता की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनकी मांगों के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि इस पूरे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकले.

दिल्ली हाई कोर्ट की अनुमति के बाद मेदांता अस्पताल में हुए शिफ्ट

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सोनम वांगचुक को हाल ही में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था. फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं और सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Lakes Water Stock: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में 97% से अधिक जल भंडारण हुआ जमा, BMC ने साझा की 27 सितंबर की स्थिति