एजेंसी न्यूज

सोना कॉमस्टार ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए

वाहन कलपुर्जा कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा.

सोना कॉमस्टार ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए
सोना कॉमस्टार ( photo credit : pixabay)

नयी दिल्ली, 12 जून : वाहन कलपुर्जा कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा. बीएसई के शुक्रवार के एक सर्कुलर के अनुसार कंपनी ने 42 एंकर निवेशकों को 291 रुपये प्रति शेयर के के भाव पर 8.6 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किया है.

यह मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है. इस भाव पर कंपनी ने 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह कंपनी के आईपीओ के आकार 5,550 करोड़ रुपये का 45 प्रतिशत बैठता है. कुल 42 एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं. यह भी पढ़ें : Reliance Jio की चेतावनी, KYC और आधार अपडेट कराने वाले इस कॉल से हो सकता है बड़ा नुकसान

इनमें 24 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, 11 घरेलू म्यूचुअल फंड, पांच जीवन बीमा कंपनियों और दो वैकल्पिक निवेशक कोष (एआईएफ) शामिल हैं. कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 285 से 291 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ 14 जून को खुलकर 16 जून को बंद होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).