हिमाचल प्रदेश: मनाली में बर्फबारी और शिमला में ओले गिरने से शीतलहर हुई तेज
हिमाचल प्रदेश (Himacha Pradesh) में मनाली में ताजा बर्फबारी और शिमला तथा अन्य इलाकों में ओले गिरने से शीतलहर तेज हो गई है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himacha Pradesh) में मनाली में ताजा बर्फबारी और शिमला तथा अन्य इलाकों में ओले गिरने से शीतलहर तेज हो गई है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग के शिमला कार्यालय ने बताया कि कुल्लू जिले के मनाली में बुधवार शाम 5 बजकर 30 मिनट से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट के बीच 11 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है. उन्होंने कहा कि इस दौरान किन्नौर के काल्पा में 14 सेंटीमीटर बर्फ गिरी.
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि किन्नौर के पूह में बुधवार रात तीन से चार इंच तक बर्फ गिरी.
उन्होंने कहा कि कई मध्य, निचले और ऊंचाई वाले इलाकों में ओले गिरे और बिजली भी कड़की.
मनाली और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 0.6 सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: हिमस्खलन के कारण पांच जवान लापता, खोज अभियान जारी
उन्होंने बताया कि जनजातीय बहुल लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है और काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2019 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

