Snake Venom: 17 करोड़ रुपये का सांप का जहर बरामद, बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा था भारत

पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 17 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का सांप का जहर बरामद किया है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

(Photo Credit : Twitter)

Snake Venom Worth Rs 17 Crore Recovered: भारत-बांग्लादेश सीमा पर पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 17 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का सांप का जहर बरामद किया है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. Rare Creature Found: स्कॉटिश समुद्र किनारे मिला दुर्लभ कांटेदार जीव, शॉकिंग वीडियो वायरल

बीएसएफ ने बताया कि बुधवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर में रायगंज सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 137वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) चकगोपाल के जवानों ने 2.14 किलोग्राम सांप का जहर बरामद किया है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 करोड़ रुपए आंकी गई है.

जानकारी के मुताबिक बंगाल के कालीबाड़ी गांव के सामान्य क्षेत्र में एक जार में सांप के जहर को काले प्लास्टिक की थैली में लपेटकर एक पुलिया के नीचे जंगली घास में छिपाकर रखा गया था. जार में कोबरा एसपी रेड ड्रैगन, मेड इन फ्रांस कोड नंबर 6097 अंकित है. बीएसएफ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक सांप के जहर को बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया था. फिलहाल बरामद किए गए सांप के जहर को वन विभाग को सौंप दिया गया है. वहीं आगे की जांच की जा रही है कि इसके पीछे किन तस्करों का हाथ है और इसे कहाँ भेजा जा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\