Elvish Yadav Case: सांप तस्करी केस में लाल डायरी ने खोला एल्विश यादव का राज! बिल के साथ पार्टी की लोकेशन भी मिली
सांप तस्करी और रेव पार्टी मामले में सामने आए नाम एलविश यादव के साथ अब फजलपुरिया का भी नाम भी पूरी तरह जुड़ गया है. आरोपी राहुल के घर से एक लाल डायरी बरामद हुई है जिसमें संपेरो के नंबर, बुकिंग और पार्टी में शामिल लोगों के नाम का ब्यौरा दर्ज है.
नोएडा, 15 नवंबर : सांप तस्करी और रेव पार्टी मामले में सामने आए नाम एलविश यादव के साथ अब फजलपुरिया का भी नाम भी पूरी तरह जुड़ गया है. आरोपी राहुल के घर से एक लाल डायरी बरामद हुई है जिसमें संपेरो के नंबर, बुकिंग और पार्टी में शामिल लोगों के नाम का ब्यौरा दर्ज है. साथ ही साथ एलविश और फजलपुरिया के बीच मुलाकात का भी ब्यौरा उस डायरी में दर्ज है. डायरी में एल्विश की नोएडा के फिल्म सिटी और छतरपुर के फार्म हाउस पार्टी का भी जिक्र है. एल्विश और फजलपुरिया के बिचौलिये का भी पूरा ब्योरा है. डायरी में बॉलीवुड, यूट्यूबर के लिए रेव पार्टी में पहुंचाए गए सांप, वेनम, सपेरे, ट्रेनर का जिक्र है, जिसके हर पेज पर पार्टी का दिन, आयोजक का नाम, लोकेशन, समय और पेमेंट का हिसाब-किताब लिखा है. मोबाइल नंबर तक मेंशन है. अब इन नंबरों की सीडीआर भी पुलिस खंगालेगी.
दरअसल, डायरी और उससे मिले इनपुट के बाद ही नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई. यहां पर डायरी से जुड़े दस्तावेजों और प्वाइंट्स को रखा गया. इस केस में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. बैठक में डायरी से जुड़े सभी दस्तावेजों को अधिकारियों के सामने रखा गया और आगे की रणनीति यहीं तय हो गई. यह भी पढ़ें: Nana Patekar Slaps Fans: सेल्फी लेने से भड़के नाना पाटेकर ने फैंस को जड़ा थप्पड़, एक्टर का वीडियो वायरल
माना जा रहा था कि एल्विश का राहुल से कोई सीधा संपर्क नहीं है, लेकिन डायरी में एल्विश के लिए कहां-कहां पार्टी आयोजित की गई इसे लिखा गया है. डायरी में बहुत से नाम हैं. ये नाम पार्टी आयोजक और बिचौलियों के हैं. इसी डायरी में एल्विश के बिचौलिये का नाम और फोन नंबर भी है. अब इन नंबरों के आधार पर पुलिस जांच करेगी. उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी जिनके नाम डायरी में हैं. पुलिस ने राहुल के कॉल के रिकॉर्ड भी इन नंबरों से मैच कराए जिससे यह साफ हो गया कि राहुल को ही इन लोगों ने पार्टी में सांप और वेनम के लिए फोन किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

