ये कैसी दुश्मनी! फतेहपुर के विकास की जान का दुश्मन बना सांप, 40 दिन में सात बार डसा, सपने में कही ये बात
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. इस मामले पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है. यहां सांप ने 40 दिन के अंदर युवक को सातवीं बार डस लिया है.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. इस मामले पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है. यहां सांप ने 40 दिन के अंदर युवक को सातवीं बार डस लिया है. युवक को हर बार अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के बाद उसकी जान बची. लेकिन अब सातवीं बार जब सांप ने डसा तो उसकी हालत नाजुक हो गई है. इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक अभी युवक की हालत चिंताजनक है. दावा है कि सांप ने तीसरी बार काटने के बाद विकास के सपने में आया था। उसने कहा था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा लेकिन आठवीं बार तक तू बच जाएगा. नौंवी बार कोई भी शक्ति तुझे नहीं बचा पाएगी.
सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां गया था. वहां भी सांप ने डस लिया. इसके बाद इस बार चाचा के यहां गया था. अब चाचा के घर पर भी सांप ने डस लिया. युवक के साथ लगातार घट रही घटनाओं से घरवाले बेहद हैरान और परेशान हैं. परिजनों ने यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है. सर्पदंश से पीड़ित 24 वर्षीय विकास द्विवेदी मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है. जिसे सांप ने 40 दिनों के अंदर 7 बार काट चुका है. बार-बार सांप के काटने से पहले ही उसे खतरे का आभास भी हो जाता है. छठी बार तक सांप ने उसे शनिवार और रविवार के दिन ही काटा था, लेकिन इस बार सांप ने चाचा के घर पर रहते हुए गुरुवार की शाम को काट लिया.
इस बार परिवार के लोग शनिवार और रविवार को विकास द्विवेदी को नासिक और बालाजी ले जाने योजना बना रहे थे. लेकिन उससे पहले ही गुरुवार को सांप ने सोते समय डस लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

