Prem Singh Tamang Oath Ceremony: SKM प्रमुख पी एस तमांग लगातार आज दूसरी बार सिक्किम के सीएम पद की लेंगे शपथ, प्रदेश में 32 में से 31 सीटों पर मिली है जीत

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रमुख और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने विधानसभा में दमकेदार जीत दर्ज की. विधानसभा की 32 सीटों पर जीत के बाद प्रदेश में दूसरी बार आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं.

(Photo Credits Twitter)

Prem Singh Tamang Oath Ceremony: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रमुख और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने विधानसभा  चुनाव 2024 में दमकेदार जीत दर्ज की. विधानसभा की 32 सीटों पर जीत के बाद प्रदेश में दूसरी बार आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. सरकार चलाने के लिए उनके साथ 12 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे रखा गया है. जो करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा. जिसको लेकर राजभवन में तैयारियां जोरो पर चल रही है.

सिक्किम विधानसभा चुनाव में विपक्षी एसडीएफ के प्रमुख और पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग को बुरी हार मिली है. पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर चुनाव हार गये हैं. नामचेबुंग विधानसभा सीट पर एसकेएम के राजू बसनेत ने उन्हें 2,256 मतों से मात दी. बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 वोट मिले. पोकलोक-कामरांग सीट पर एसकेएम के भोज राज राय ने उन्हें 3,063 मतों से हराया. राय को 8,037 मत और चामलिंग को 4,974 मत मिले. यह भी पढ़े: Sikkim Assembly Election Result 2024: सिक्की में SKM की दूसरी बार वापसी पर जश्न का माहौल, सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दी- VIDEO

पहले 9 जून को लेने वाले थे शपथ:

हालांकि पहले पी एस तमाग शपथ 9 जून को लेने वाले थे. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह एक दिन के लिए टल गया. क्योंकि 9 जून को उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाना था.

बता दें कि सिक्किम में 3२ विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. जिन वोटों की गिनती 2 जून को गई. चुनाव परिणाम में प्रेम सिंह तमांग को बड़ी सफलता मिली. उन्हें प्रदेश की एक सीट छोड़कर सभी सीटों पर जीत हासिल हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू