आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में गोवा से छह लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर से पांच और राजस्थान के एक व्यक्ति समेत छह लोगों को शुक्रवार को वास्को के बंदरगाह शहर में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
पणजी, 24 सितम्बर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) से पांच और राजस्थान (Rajasthan) के एक व्यक्ति समेत छह लोगों को शुक्रवार को वास्को के बंदरगाह शहर में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़े: IPL 2021, KKR vs MI: केकेआर पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना
गोवा पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, टेलीविजन सेट और सट्टेबाजी का अन्य सामान बरामद किया है.
गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी कि आरोपी वास्को के वड्डेम इलाके में किराए के मकान से दांव लगा रहे हैं. 'गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
IPL 2026 Harshit Rana Replacement: हर्षित राणा के बाहर होने से KKR को बड़ा झटका, जानिए कौन सा तेज गेंदबाज बन सकता है रिप्लेसमेंट
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
\