देश

Share Market Today: शेयर बाजार में हफ्ते की पॉजिटिव शुरुआत के संकेत, ग्लोबल रुख से बाजार में रौनक; पढें रिपोर्ट

इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती है. आज, 15 अप्रैल को घरेलू बाजार में पॉजिटिव शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं.

Share Market Today: शेयर बाजार में हफ्ते की पॉजिटिव शुरुआत के संकेत, ग्लोबल रुख से बाजार में रौनक; पढें रिपोर्ट
(Photo Credits- Twitter)

Share Market Today: इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती है. आज, 15 अप्रैल को घरेलू बाजार में पॉजिटिव शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं. सुबह 8 बजे के करीब GIFT निफ्टी इंडेक्स 375 अंकों की उछाल के साथ 23,292 पर ट्रेड कर रहा था. यानी आज निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है. अमेरिकी बाजारों में कल अच्छी तेजी देखने को मिली, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा.

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के शेयरों में उछाल आया क्योंकि व्हाइट हाउस ने स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर नए टैरिफ से राहत दी है. इसका असर डाउ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक पर भी दिखा.

ये भी पढें: Share Market Fraud: शेयर मार्केट के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड, लाखों रूपए की ठगी, पिंपरी चिंचवड में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

वैश्विक बाजार आज

हालांकि टैरिफ को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों में थोड़ी चिंता है. लेकिन वॉल स्ट्रीट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिल रही है. जापान के निक्केई में 1% से ज्यादा की तेजी है, जबकि साउथ कोरिया और हांगकांग के बाजारों में भी हल्की बढ़त दिख रही है.

निफ्टी-सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त

पिछले कारोबारी दिन भी भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त हुई थी. खास बात ये रही कि सभी सेक्टरों में खरीदारी दिखी, खासतौर पर मेटल और फार्मा सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, बाजार के डर का इंडेक्स इंडिया VIX करीब 6% गिरा, जो निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञा?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. निफ्टी के लिए 23,000 का लेवल बड़ा रजिस्टेंस हो सकता है. अगर निफ्टी 22,500 के ऊपर बना रहता है तो बाजार में मजबूती बनी रहेगी, वरना गिरावट संभव है.

Disclaimer: Latestly.com पर व्यक्त किए गए विचार विशेषज्ञों के निजी विचार हैं. वेबसाइट या प्रबंधन इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. पाठकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लें.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).