Sidhu Moosewala Murder Case: मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, गैंगस्टर लॉरेंस का है भांजा

सचिन बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश रची थी और शूटर्स को भी सचिन बिश्नोई ने ही तैयार किया था. सिंगर मूसेवाला के मर्डर की पूरी तैयारी के बाद सचिन फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से फरार हो गया था.

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (Sidhu Moosewala Murder Case) के मास्टरमाइंड लॉरेस बिश्नोई के भांजे गैंगस्टर सचिन बिश्नोई (Sachin Bishnoi) को जांच एजेंसी आजरबैजान से भारत ले आई है. सचिन को अजरबैजान से लाने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अजरबैजान पहुंची थी. सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है और वो लंबे समय से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था. लॉरेंस के बाद गैंग में उसका ही नंबर आता था. Sidhu Moosewale: मूसेवाला को मारने के लिए पाकिस्तानी सप्लायर ने मुहैया कराए थे हथियार- NIA सूत्र.

सचिन बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश रची थी और शूटर्स को भी सचिन बिश्नोई ने ही तैयार किया था. सिंगर मूसेवाला के मर्डर की पूरी तैयारी के बाद सचिन फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से फरार हो गया था. इसके बाद ये सीधा अजरबैजान पहुंचा था और तब से वहीं रह रहा था.

सिंगर मूसेवाला के मर्डर के बाद विदेश में बैठकर ही सचिन बिश्नोई ने न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया था जिसमें इसने सिंगर मूसेवाला की मर्डर की बात कबूल की थी. कुछ दिन पहले सचिन को अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद इसे भारत लाने की कार्रवाई शुरू हुई. अब सुरक्षा एजेंसी की टीम सचिन बिश्नोई को लेकर भारत पहुंच चुकी हैं.

सचिन बिश्नोई भारत में रहकर कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था. मूसेवाला की हत्या के बाद सचिन ने इंटरनेट मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली भी ली थी. एक टीवी चैनल को फोन कर सचिन बिश्नोई ने दावा किया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है. उसने स्वीकारा था कि उसी ने मूसेवाला पर गोलियां बरसाई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड