‘Shri Modi Chalisa’ Recited Ot Press Club Of India: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में किन्नर समुदाय ने किया 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ, वायरल वीडियो के बाद PCI ने जारी की सफाई (Video)
प्रेस क्लब ने अपने बयान में कहा कि उसके परिसर का उपयोग केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए किया जाना था. जब आयोजकों ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, तो क्लब ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया. फिलहाल प्रस्तावित नरेंद्र मोदी मंदिर के निर्माण, आयोजकों या इसकी समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
‘Shri Modi Chalisa’ Recited Ot Press Club Of India: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club of India) ने गुरुवार को अपने परिसर में आयोजित उस कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया, जिसमें किन्नर समुदाय के सदस्यों ने 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ किया. सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का आयोजन उसने नहीं किया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में भारतीय किन्नर समुदाय के सदस्य डॉ. राजन सिंह और महामंडलेश्वर वैभवी महाराज समेत कई लोग शामिल हुए. बताया गया कि यह आयोजन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित मंदिर स्थल से जुड़ा था, जहां 'श्री मोदी चालीसा' का पाठ किया गया.
ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने ‘श्री मोदी चालीसा’ का पाठ किया:
Prime minster narender modi chalisa released pic.twitter.com/UvitQKvzZT
— Brajesh Tiwari (@brajeshtiwari_7) August 20, 2026
Modi Chalisa unveiled inside press club in New Delhi pic.twitter.com/zKy4FjGbva
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 20, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कार्यक्रम के दौरान 'श्री मोदी चालीसा' के पाठ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वायरल वीडियो के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह आयोजन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने दी सफाई
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि वायरल हो रहा कार्यक्रम उसके द्वारा आयोजित नहीं किया गया था. क्लब के अनुसार, एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए हॉल किराये पर लिया था, लेकिन उसने तय शर्तों का उल्लंघन किया. इसके बाद क्लब प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कार्यक्रम को रोक दिया.
क्लब ने क्या कहा?
प्रेस क्लब ने अपने बयान में कहा कि उसके परिसर का उपयोग केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए किया जाना था. जब आयोजकों ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, तो क्लब ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम बंद करा दिया. फिलहाल प्रस्तावित नरेंद्र मोदी मंदिर के निर्माण, आयोजकों या इसकी समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

