VIDEO: प्रसाद नहीं लेने पर दुकानदारों ने की गुंडई, श्रद्धालुओं के साथ जमकर की मारपीट, बेल्ट से बूरी तरह पीटा, लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर का वीडियो आया सामने

लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई का मामला सामने आया है.प्रसाद लेने से मना करने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया.

Credit-(X,@GBNToday)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई का मामला सामने आया है.प्रसाद लेने से मना करने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया. जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने 11 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक़ अलीगंज के त्रिवेणी नगर के शिवलोक कॉलोनी के रहनेवाले पीयूष शर्मा अपने परिवार के साथ चंद्रिका देवी मंदिर गए हुए थे.

इस दौरान उनके साथ उनकी बड़ी बहन, छोटा भाई और एक दोस्त और उसकी बहन और भाई थे. गेट के पास दुकानदार ने उनपर प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया और उनसे अभद्रता की. इसके बाद अपने दुसरे दुकानदारों और साथियों को बुलवाकर उनके साथ जमकर मारपीट की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @GBNToday नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने

दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट

क्या है पूरा मामला?

पीयूष शर्मा जब अपने परिवार के साथ मंदिर के गेट पर पहुंचे तो दुकानदार अंकित ने उनपर प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया, इनकार करने पर उनके साथ अभद्रता करने लगा और मारपीट करने पर उतारू हो गया. इसके बाद उसने अपने साथियों और बाकी दुकानदारों को बुला लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर शर्मा के परिवार पर हमला बोल दिया,सभी को इस दौरान पीटा गया. बेल्ट से इनकी पिटाई की गई.

श्रद्धालुओं के साथ मारपीट होती रही है, लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया

बताया जा रहा है की इनके साथ काफी देर तक मारपीट होती रही. लेकिन मंदिर के पदाधिकारियों और नाही दुसरे किसी ने इन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया और इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

 

Share Now

\