Shocking: दिल्ली में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सामने आया खौफनाक Video
राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. हादसा कनॉट प्लेस में हुआ और इसमें पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई. ये घटना 24 अक्टूबर देर रात की है. पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भागने लगा.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. हादसा कनॉट प्लेस में हुआ और इसमें पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई. ये घटना 24 अक्टूबर देर रात की है. पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भागने लगा. हालांकि पुलिस टीम ने बेकाबू कार का पीछा किया और चालक को पकड़ लिया. वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बेकाबू कार पुलिसकर्मी को टक्कर मारती है. Delhi: दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या.
वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार के आ रही एक एसयूवी कार ने पुलिसवाले को टक्कर मार दी. कार की टक्कर से पुलिसकर्मी हवा में उछल गया. पुलिसकर्मी रोड पर बैरिकेडिंग के पास ड्यूटी दे रहे थे. कार चालक ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी.
हवा में उछला पुलिसकर्मी
#WATCH | CCTV footage shows a Delhi Police personnel hit by an SUV and thrown into the air in the Connaught Place area
The incident happened on the intervening night of 24th-25th October. Police detained the car driver and action was taken against him.
(Video source: Delhi… pic.twitter.com/5lMAD0It7g
— ANI (@ANI) October 27, 2023
दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था. तभी तेज रफ्तार में SUV कार आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई. टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछल गया और फिर गिरने से घायल हो गया.
घटना के बाद घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. आरोपी के फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया. जिसके बाद कार चालक को पकड़ लिया गया. आरोपी कार चालक के खिलाफ एक्शन लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

