देश

Delhi: दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में गुरुवार को किसी मुद्दे पर झगड़े के बाद अज्ञात हमलावरों ने एक रिटेलर की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश के रूप में की गई है.

Delhi: दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
Murder (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर : दिल्ली में गुरुवार को किसी मुद्दे पर झगड़े के बाद अज्ञात हमलावरों ने एक रिटेलर की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश के रूप में की गई है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीजेआरएम अस्पताल से महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन को एक शव के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम अस्पताल पहुंची. अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है. राजेश अदरक का छोटा खुदरा विक्रेता (रिटेलर) था. जब वह सब्जी मंडी जा रहा था, तब उसका कुछ अज्ञात लोगों से झगड़ा हो गया. यह भी पढ़ें : अजब प्रेम की गजब कहानी: मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग का हुआ खुलासा तो मामा ने करा दी दोनों की शादी

अधिकारी ने आगे कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उसे चाकू मार दिया. उसके शरीर पर पांच बार चाकू से वार किया गया था. गंभीर रूप से घायल हुए राजेश ने बाद में दम तोड़ दिया. विधिक कार्यवाही की जा रही है. आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).