देश

रिश्ते हुए शर्मसार: 12 साल की बहन से 3 भाई-चाचा ने किया रेप, सिर काटकर ली जान

जानकारी के अनुसार यह मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले का है. दलित लड़की के तीन भाइयों, चाचा और चाची को आरोपी बनाया गया है.

रिश्ते हुए शर्मसार: 12 साल की बहन से 3 भाई-चाचा ने किया रेप, सिर काटकर ली जान
सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

भोपाल: मध्य प्रदेश से एक रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. एमपी पुलिस (MP Police) ने दावा किया है कि एक 12 साल की लड़की को उसके भाई और चाचा ने ही मार डाला. साथ ही पीड़ित लड़की के साथ आरोपियों ने रेप भी किया. इसके बाद उसका सिर काट दिया गया. मामले में चाची को भी आरोपी बनाया गया है. जानकारी के अनुसार यह मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले का है. दलित लड़की के तीन भाइयों, चाचा और चाची को आरोपी बनाया गया है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार है.

बताना चाहते है कि आरोपियों में से एक नाबालिग (Minor) है. इससे पहले कक्षा 6 की छात्रा के 13 मार्च को लापता होने की सूचना मिली थी और उसका शव जिले के बेरखेड़ी गांव के बाहर एक खेत में पाया गया था. उसका सिर शरीर से अलग कर दिया गया था. यह भी पढ़े-पिता ने शराब माफिया के खिलाफ की शिकायत, आरोपियों ने दो बेटियों का किया रेप- पुलिस वाले के तोड़े पैर

पुलिस के मुताबिक, लड़की का सबसे बड़ा भाई 22 साल का है. उसने घटना वाले दिन उसे स्कूल जाने नहीं दिया और उसे सागर (Sagar) के बांडा में अपने अंकल के घर लेकर गया. यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया. इसके बाद 17 और 19 साल के दो और भाइयों ने बच्ची से रेप किया. बाद में उनके 40 वर्षीय अंकल ने भी बच्ची से रेप किया.

गौरतलब है कि पुलिस ने शुरुआत में आरोपी के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी. बाद में इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).