पिता ने शराब माफिया के खिलाफ की शिकायत, आरोपियों ने दो बेटियों का किया रेप- पुलिस वाले के तोड़े पैर
मामला बिहरा में गया के अतरी थाना इलाके के मोहड़ा इलाके का है. जहां पुलिस अगवा दो लड़कियों को मुक्त कराने गई थी. उस वक्त अपराधियों ने लाठी से हमला कर इंस्पेक्टर का पैर ही तोड़ दिया. दरअसल लड़कियों के पिता ने गांव के पास शराब के अवैध धंधे की जानकारी दी थी
बिहार (Bihar) में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. शायद यही वजह है कि अपराधी किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं. यहां तक की वे पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चुक रहे हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उस वक्त सामने आया जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस के एक इंस्पेक्टर का पैर तो एक सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया.
मामला बिहरा में गया (Gaya) के अतरी थाना इलाके के मोहड़ा इलाके का है. जहां पुलिस अगवा दो लड़कियों को मुक्त कराने गई थी. उस वक्त अपराधियों ने लाठी से हमला कर इंस्पेक्टर का पैर ही तोड़ दिया. दरअसल लड़कियों के पिता ने गांव के पास शराब के अवैध धंधे की जानकारी दी थी. जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़कियों को पिता को सबक सिखाने का फैसला किया और दोनों नाबालिग बहनों के अपहरण और एक के साथ सामूहिक बलात्कार किया.
Gaya: 6 police personnel were thrashed by some goons yesterday when they went to investigate them for allegedly abducting & raping 2 girls. The injured police personnel are undergoing treatment at a hospital; two of them are critical. #Bihar pic.twitter.com/EpT6U3J1JU
— ANI (@ANI) March 7, 2019
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: गिरिराज सिंह को BJP ने दिया बड़ा झटका, नवादा से टिकट कटा, LJP के खाते में गई सीट
जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो उनकी टीम लड़कियों को बचाने हदसा गांव में पहुंचे. जिसके बाद आरोपियों पुलिस पर हमला कर दिया. इस बीच अगवा लड़कियों को मुक्त करा लिया गया. लड़कियों ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

