देश

फ्लाइट में अचानक कपड़े उतारकर घूमने लगा यात्री, फिर जो हुआ उससे आप भी हो जाएंगे हैरान

एक पुरुष यात्री ने हवाई यात्रा के दौरान अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद वह नग्न अवस्था में ही फ्लाइट में चलने लगा.

फ्लाइट में अचानक कपड़े उतारकर घूमने लगा यात्री, फिर जो हुआ उससे आप भी हो जाएंगे हैरान
फ्लाइट में यात्री ने उतार दिए कपड़े (Photo-ANI)

हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की अजीब-गरीब हरकतों की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. ऐसी ही एक घटना दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट में हुई. यह घटना बेहद ही असहज और अजीब थी. दरअसल, इस फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने हवाई यात्रा के दौरान अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद वह नग्न अवस्था में ही फ्लाइट में चलने लगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, फ्लाइट क्रू ने बताया कि यह घटना फ्लाइट संख्या आईएक्स-194 में हुई. इस फ्लाइट पर करीब 150 यात्री सफर कर रहे थे.

फ्लाइट के दौरान अचानक ही एक यात्री ने अपने कपड़े उतार दिए. इसके बाद वह नग्न अवस्था में ही फ्लाइट में टहलने भी लगा. इस घटना को देखते ही क्रू मेंबर्स तत्काल हरकत में आ गए. फ्लाइट जब एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो क्रू मेंबर्स ने पुरुष यात्री को सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया. हालांकि यात्री ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर फिलहाल चीजें साफ नहीं हो पाई हैं.

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में यात्री को लगी सिगरेट पीने की तलब, एयरलाइंस ने सामान सहित विमान से उतारा

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता का इस मामले पर कहना है कि लखनऊ में फ्लाइट के लैंड करने के बाद यात्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइन सुरक्षा को सौंप दिया है. वहीं मामले के जांच फिलहाल जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).