YouTuber Jyoti Malhotra Case: 'उसका पाकिस्तान से कोई गलत कनेक्शन नहीं': हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता का दावा, बेटी को बताया निर्दोष (Watch Video)
ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने अपनी बेटी को बेकसूर बताया है. उन्होंने दावा किया कि ज्योति का पाकिस्तान से कोई गलत कनेक्शन नहीं है और उस पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं.
YouTuber Jyoti Malhotra Case: हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक अधिकारी दानिश के संपर्क में थी, जिसने उसकी पाकिस्तान यात्रा में भी मदद की. फिलहाल ज्योति को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है. वहीं, ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने अपनी बेटी को बेकसूर बताया है. उन्होंने दावा किया कि ज्योति का पाकिस्तान से कोई गलत कनेक्शन नहीं है और उस पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं.
हरीश मल्होत्रा ने बताया कि ज्योति हमेशा कहती थी, “व्लॉगिंग के लिए दोस्त बनाने पड़ते हैं. अगर पाकिस्तान में कंटेंट बनाना है, तो किसी से बातचीत करनी ही होगी. दोस्ती किए बिना कैसे काम चलेगा?”
ये भी पढें: ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पांच दिन की पुलिस रिमांड
पिता बोले- "मेरी बेटी निर्दोष है"
Hisar, Haryana: YouTuber Jyoti Malhotra has been arrested by Hisar Police in a high-profile espionage case. She was reportedly in contact with a Pakistani High Commission officer named Danish, who allegedly facilitated her visit to Pakistan.
Her father, Harish Malhotra says,… pic.twitter.com/uUlOX8veFV
— IANS (@ians_india) May 17, 2025
कंटेंट के लिए पाकिस्तान गई थी ज्योति
हरीश मल्होत्रा ने कहा, "पुलिस वाले रविवार सुबह 9:30 बजे घर आए थे और पूरा दिन जांच करते रहे. उन्होंने हमारे घर से स्कूटी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक डिटेल्स तक ले लिए. हमें शुरुआत में कुछ नहीं बताया गया."
उन्होंने कहा कि ज्योति पिछले तीन साल से व्लॉगिंग कर रही थी. लॉकडाउन के दौरान उसकी प्राइवेट नौकरी छूट गई थी. पाकिस्तान जाने के सवाल पर उन्होंने माना कि वह एक-दो बार पाकिस्तान गई है, लेकिन सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए.
पुलिस का पक्ष क्या है?
डीएसपी कमलजीत ने जानकारी दी कि ज्योति पर पाकिस्तान से संपर्क में रहने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के सबूत मिले हैं. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस उसके डिजिटल डेटा की बारीकी से छानबीन कर रही है
ये मामला अब हाई-प्रोफाइल होता जा रहा है, क्योंकि एक यूट्यूबर पर जासूसी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. हालांकि परिवार अपनी बेटी को निर्दोष बता रहा है. अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या सच सामने आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

