Shameful! अहमदाबाद में शख्स ने लॉ छात्रा को फ्लैश किया प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तारी के बाद दिया चौकाने वाला कारण

एक शर्मनाक घटना में स्कूटर पर एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने एक 21 वर्षीय लॉ छात्रा को अपना प्राइवेट पार्ट फ्लैश दिखा कर उसे असहज स्तिथि में डाल दिया. इतना ही नहीं उसके बाद शख्स ने लड़की से अहमदाबाद नवरंगपुरा इलाके में उसका पता पूछा. आरोपी की चिराग भाटी उस्मानपुरा इलाके का रहने वाला है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अहमदाबाद: एक शर्मनाक घटना में स्कूटर पर एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने एक 21 वर्षीय लॉ छात्रा को अपना प्राइवेट पार्ट फ्लैश दिखा कर उसे असहज स्तिथि में डाल दिया. इतना ही नहीं उसके बाद शख्स ने लड़की से अहमदाबाद नवरंगपुरा इलाके में उसका पता पूछा. आरोपी की चिराग भाटी उस्मानपुरा इलाके का रहने वाला है. 22 जनवरी को वह नवरंगपुरा इलाके में सामवेद अस्पताल के पास रुका और लॉ-स्टूडेंट से पता पूछने लगा. जब लड़की रास्ता बता रही थी, इस दौरान शख्स ने अपनी पैंट की ज़िप खोली और अपना प्राइवेट पार्ट फ्लैश करने लगा. शख्स ने लड़की के सामने अशोभनीय प्रस्ताव रखा और उसके शरीर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाई. शख्स डरकर अपने दोपहिया वाहन पर भाग गया.

घटना के बाद छात्रा महिला थाने गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नवरंगपुरा पुलिस को इस घटना की तहकीकात करने के लिए कहा गया क्योंकि घटना उनके अधिकार क्षेत्र में हुई थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से नवरंगपुरा पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे बुधवार को उस्मानपुरा इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें: Mumbai Horror: मुंबई के विद्याविहार में पता पूछने के बहाने 2 महिलाओं से की गंदी हरकत, 27 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी शर्मनाक हरकत का कारण अपनी पत्नी की गर्भावस्था बताया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, "भाटी ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने पिछले तीन महीनों से सेक्स नहीं किया था क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी और इसीलिए उसने ये अपराध किया. आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड