Mumbai Shocker: मुंबई में हुई शर्मनाक घटना! चोर होने के शक में 2 नाबालिग लड़को की पिटाई, नंगा करके घुमाया, मामले में एक की गिरफ्तारी

मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो नाबालिग लड़को को चोर होने के शक में पिटाई की गई. घटना जुहू की बताई जा रही है.

Credit -Latestly.Com

Mumbai Shocker: मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो नाबालिग लड़को को चोर होने के शक में पिटाई की गई. घटना जुहू की बताई जा रही है. इस घटना में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि दो लोग फरार बताएं जा रहे है. गिरफ्तार हुए शख्स का नाम सूरज पाटवा है.

इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार को सुबह एक 17 साल का लड़का और एक 14 साल का लड़का, दोनों भाई थे, दोनों को जुहू इलाके में घूमते हुए देखा गया. इस दौरान आरोपी सूरज पाटवा और और उसके साथियों को लगा की ये दोनों चोरी या फिर घर में सेंध लगाने का प्लान बना रहे है, जिसके कारण इन लोगों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और उनके बाल काटकर उन्हें नंगा करके घुमाया और उनकी पिटाई भी की. ये भी पढ़े:Man Attacked With Chopper: मुंबई के धारावी में मोबाइल देने से मना करने पर शख्स पर धारदार हथियार से हमला, 4 गिरफ्तार

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और इसके बाद लड़को को छोड़ दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़कों की दादी ने जुहू पुलिस ने संपर्क किया. इसके बाद आरोपी पाटवा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में जांच चल रही है.

किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बाद में लड़कों को छोड़ दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लड़कों की दादी ने जुहू पुलिस से संपर्क किया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स