शाहदरा जिले में आरोपी ने एसआई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
शाहदरा (Shahdara) जिले के विवेक विहार (Vivek Vihar) इलाके में एक 56 वर्षीय पुलिस एसआई की एक बदमाश ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. जी हां इस दिल को दहला देने वाली खबर को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम विजय उर्फ भूरी है, जो शाहदरा के कस्तूरबा नगर में रहता है.
नई दिल्ली: शाहदरा (Shahdara) जिले के विवेक विहार (Vivek Vihar) इलाके में एक 56 वर्षीय पुलिस एसआई की एक बदमाश ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. जी हां इस दिल को दहला देने वाली खबर को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम विजय उर्फ भूरी है, जो शाहदरा के कस्तूरबा नगर में रहता है. खबर के अनुसार आरोपी को मालूम था कि जिसको वह पीट रहा है, वह दिल्ली पुलिस में एसआई है. इसके बावजूद आरोपी ने मृतक की पिटाई की और फिर घायल अवस्था में ही एसआई को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया.
बता दें कि घटना से कुछ ही दूरी पर पुलिस की पिकेट लगाई गई थी, लेकिन पिकेट पर पुलिसकर्मियों को भी पीसीआर कॉल होने से पहले तक झगड़े को लेकर कोई जानकारी नहीं थी, आखिरकार, अस्पताल पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी की मौत हो गई. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एसआई राजकुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन यूनिट में तैनात थे.
Delhi: Sub-Inspector Rajkumar killed last night in Kasturba Nagar, Vivek Vihar. According to his family,he had gone for a walk after dinner when he had a fight with some miscreants because police had set up a permanent picket in the area where bootleggers live. Accused arrested. pic.twitter.com/bJE4xZQZdi
— ANI (@ANI) May 20, 2019
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव ड्यूटी में तैनात तीन व्यक्तियों की हुई मौत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विवेक विहार थाने का बीसी (बैड कैरेक्टर) है, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन एफआईआर दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

