Mumbai Heavy Rain: मुंबई में देर रात से हो रही जोरदार बारिश ने मचाया कहर, कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज, सड़कों पर हुआ जलभराव; VIDEO

मुंबई में पिछली रात से जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक़ साउथ मुंबई में पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

मुंबई बारिश (Photo Credits: X)

Mumbai Heavy Rain: मुंबई (Mumbai) में शनिवार रात से लगातार भारी बारिश होती रही. हालांकि, रविवार सुबह तक बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई.भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है.भारी बारिश का असर यातायात पर भी दिखा. सेंट्रल रेलवे (Central Railway) और वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं. हालांकि, बेस्ट (BEST) की बस सेवाओं में किसी तरह का रूट डायवर्जन नहीं किया गया है और बसें सामान्य रूप से चल रही हैं. शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली है.

इसका एक वीडियो (Video) भी सामने आया है. जिसे सोशल मीडिया X पर @dna नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Rain Update: भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, विमान समेत रेल और अन्य यातायात पर असर

मुंबई में जोरदार बारिश 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी (IMD) ने शनिवार को ही मुंबई के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया था.विभाग ने रविवार को शहर और उपनगरों में 'भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है.साथ ही कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है.

लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित

आधी रात के बाद मुंबई (Mumbai) में तेज बारिश ने रफ्तार पकड़ी. हालांकि, सुबह होते-होते इसकी तीव्रता कम हो गई और शहर के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.बीच-बीच में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ती रहीं. नवी मुंबई में भी कल रात से जोरदार बारिश हो रही है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट