Seema Haider and Sachin's Daughter's Name: सीमा हैदर और सचिन की बेटी का हुआ नामकरण, नाम रखा 'भारती मीणा'

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने पिछले महीने 18 मार्च को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म के बाद सीमा हैदर और उनके पति सचिन ने अपनी बेटी का नामकरण किया और उनका नाम 'भारती मीणा' रखा हैं.

(Photo Credits Instagram)

Seema Haider and Sachin's Daughter's Name: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने पिछले महीने 18 मार्च को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म के बाद सीमा हैदर और उनके पति सचिन ने अपनी बेटी का नामकरण किया और नाम 'भारती मीणा' रखा हैं. बेटी के जन्म के बाद इस कपल ने एक्स (Twitter) पर अपनी बेटी की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं. लेकिन बेटी के जन्म के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि इस कपल ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है। कई दिनों के इंतजार के बाद कपल के बेटी के नाम के बारे में खुलासा हुआ. जिसके बाद लोग जान पाए कि उनकी बेटी का नाम क्या है.

दो साल पहले भारत आई सीमा

सीमा हैदर ने दो साल पहले सचिन में प्यार में दीवाना होकर अपने तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. वह धर्म परिवर्तन करके गौतमबुद्ध नगर जिले के सचिन मीणा के साथ रह रही हैं, जिनसे अब वह शादी करने का दावा करती हैं.  सीमा जहां पहले ही चार बच्चों की मां हैं. वहीं सचिन पहली बार पिता बना हैं. यह भी पढ़े: Seema Haider – Sachin Dance Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर और सचिन ने साथ में लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी. जुलाई 2023 में, सीमा सुर्खियों में आईं जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते हुए पकड़ा.

ऑनलाइन गेम खेलते हुए हुआ प्यार

कथित तौर पर, सीमा और सचिन 2019 में एक ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे, और इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.इसके बाद, सीमा अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर चार बच्चों के साथ भारत सचिन के पास रहने के लिए आ गई.

सीमा के पति गुलाम हैदर बच्चों का लेना चाहता है कस्टडी

सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं.गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण प्राप्त करने के लिए एक भारतीय वकील की मदद ली थी, लेकिन वह अब तक सफल नहीं हो पाया. क्योंकि सीमा  अपने पहले पति को बच्चों को देने को राजी नहीं हैं

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में सीमा गिरफ्तार हो चुकी है

जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप था, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड