Lucknow Hospital: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट, सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पीटा, मरीज की हुई मौत (Watch Video)
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में आएं दिन सुरक्षा कर्मियों की दादागिरी बढ़ती ही जा रही है. ऐसा ही एक और घटना सामने आई है. जिसमें मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्डों ने जमकर मारपीट की.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में आएं दिन सुरक्षा कर्मियों की दादागिरी बढ़ती ही जा रही है. ऐसा ही एक और घटना सामने आई है. जिसमें मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्डों ने जमकर मारपीट की. बताया जा रहा है की शुक्रवार आधी रात को जब मरीज के परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे तो मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ ने बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की.
जिसके कारण मरीज की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये पहली बार नहीं कि परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्डों ने मारपीट की हो, इससे पहले भी मरीज के परिजनों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई है और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसमें देख सकते है की किस तरह से मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है.ये भी पढ़े:Video: कानपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने की हाथापाई, डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़
मरीज के परिजनों के साथ मारपीट
लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदारों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ की मारपीट pic.twitter.com/djskQJYtj4
— Priya singh (@priyarajputlive) February 22, 2025
परिजनों का आरोप ,' इलाज में देरी के चलते हुई मरीज की मौत'
मृतक मरीज के जीजा सचिन मोर्या का कहना है कि सड़क हादसे के बाद वे अपने साले आशीष मोर्या को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में मरीज को लेकर वे करीब एक घंटे तक खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी इलाज के लिए उनकी मदद नहीं की. कभी बताया गया कि डॉक्टर दूसरे मरीज को देख रहे हैं, तो कभी यह बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं.घंटे भर के इंतजार के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ी, तब भी कोई डॉक्टर नहीं आया.इलाज में देरी के कारण मरीज की मौत हो गई.इसके बाद जब परिजन शव लेकर ट्रामा सेंटर से बाहर जा रहे थे, तब सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ से उनका विवाद हुआ. जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई.
परिजनों का आरोप ' बंधक बनाकर सिक्योरिटी गार्डों ने मारपीट की '
परिजनों ने ट्रामा सेंटर के सिक्योरिटी गार्डों पर आरोप लगाया है की सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की. परिजनों का आरोप है की ,' जब कुछ लोग बीच बचाव के लिए आएं तो दरवाजा बंद करके उनपर हमला किया गया. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया. पुलिस का कहना है की पीड़ितों की ओर से शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

