जम्मू एवं कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया और गश्ती एवं खोज अभियान चलाया.
श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर में आए दिन आतंकवादी सुरक्षाबालों पर हमले करते रहते हैं जिनमें हमेशा ही उन्हें मुह की खानी पड़ती है, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया और गश्ती एवं खोज अभियान चलाया. इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. हंदवाड़ा के वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों के गश्ती एवं खोज अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई.
पुलिस अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया. हालांकि, अभी तक उस आतंकवादी कि शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी भी गश्ती एवं खोज अभियान जारी है.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\