देश

Scientist Murdered His Daughter: वैज्ञानिक ने पहले 8 साल की बेटी का गला रेता, फिर कर ली आत्महत्या- VIDEO

हरियाणा के हिसार में एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद के हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Scientist Murdered His Daughter: वैज्ञानिक ने पहले 8 साल की बेटी का गला रेता, फिर कर ली आत्महत्या- VIDEO
(Photo Credit : X)

Scientist Murdered His Daughter: हरियाणा के हिसार में एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद के हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हिसार के SSP राजेश मोहन ने बताया कि यह घटना रविवार करीब शाम 5 बजे की है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लुवास के सर्जिकल विभाग के वैज्ञानिक डा. संदीप गोयल ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी 8 साल की बेटी सनाया को गला रेतकर मार डाला. इसके तुरंत बाद खुद के हाथ की नस काट ली. दोनों के शव ऑफिस में लहूलुहान हालत में मिले थे. उनके सहकर्मियों ने बताया कि वह डिप्रेशन में थे.

फिलहाल, जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है. हम सभी से पूछताछ कर रहे हैं. आस-पास के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).