देश

School Assembly News Headlines for 5 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 5 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स

5 अप्रैल 2025 की असेंबली की शुरुआत करें दिन की इन प्रमुख सुर्खियों (Today’s Hindi News Headlines for School Assembly) के साथ करें. 5 अप्रैल 2025 के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल जगत की मुख्य खबरें यहां दी गई हैं.

School Assembly News Headlines for 5 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 5 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
School Assembly News | PTI/File

School Assembly News Headlines for 5 April 2025: अगर आप 5 अप्रैल 2025 को होने वाली स्कूल असेंबली के लिए न्यूज़ रीडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और व्यापार जगत की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों का संक्षिप्त सार मिलेगा. हर छात्र के लिए यह जरूरी है कि वह देश-दुनिया में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं से अपडेट रहे, खासकर तब जब उसे असेंबली में समाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिले.

तो आइए, 5 अप्रैल 2025 की असेंबली की शुरुआत करें दिन की इन प्रमुख सुर्खियों (Today’s Hindi News Headlines for School Assembly) के साथ करें. 5 अप्रैल 2025 के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल जगत की मुख्य खबरें यहां दी गई हैं.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ विधेयक के संसद से पास होने को बताया ऐतिहासिक.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड के पूर्व PM को उरली, मोर और दीया गिफ्ट किया.
  • गृह मंत्रालय 5 अप्रैल को दिल्ली में कुकी-ज़ो नेताओं संग करेगा बैठक.
  • जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस 2008: कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया.
  • राहुल गांधी को HC से झटका! वीर सावरकर मानहानि केस में समन रद्द करने की याचिका खारिज.
  • वक्फ बिल के विरोध में JDU नेता तबरेज हसन का इस्तीफा.
  • वक्फ एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने रिट याचिका दी.
  • ‘नेपाली पीएम के साथ बातचीत सकारात्मक रही’, ओली से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाया, ट्रंप बोले- मोदी अच्छे दोस्त, लेकिन टैरिफ पर व्यवहार ठीक नहीं.
  • इंडिया और अमेरिका में टैरिफ घटाने पर जल्द होगी डील, दोनों देशों में चल रही बातचीत.
  • चीन ने सभी अमेरिकी सामानों पर 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया.
  • अमेरिकी डॉलर की बड़ी गिरावट, यूरो-येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर.
  • PM मोदी को प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने तोहफे में दी दस साल पुरानी थ्रोबैक फोटो.
  • अमेरिका और चीन में टैरिफ की जंग, घुटनों पर आया US का शेयर मार्केट.
  • अमेरिका किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं कर सकता... ट्रंप को डैनिश PM मेटे का दो टूक जवाब.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • शनिवार को IPL 2025 में चेन्नई और दिल्ली का मुकाबला.
  • शनिवार को IPL 2025 में दूसरा मैच पंजाब और राजस्थान के बीच.
  • ऑरेंज कैप की रेस में निकोलस पूरन सबसे आगे, दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन.
  • पर्पल कैप पर नूर अहमद का कब्जा.

स्कूल असेंबली में इन खबरों को साझा करना छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).