School Assembly News Headlines for 18 July 2025: 18 जुलाई 2025 के लिए स्कूल असेंबली की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें.
School Assembly News Headlines for 18 July 2025: अगर आप 18 जुलाई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 18 जुलाई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू यादव ने HC के आदेश को SC में चुनौती दी, शुक्रवार को होगी सुनवाई.
- गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता का भूकंप, भचाऊ से 11KM N-E में था केंद्र.
- केवल दिल्ली की महिलाएं ही कर सकेंगी DTC बसों में मुफ्त यात्रा: CM रेखा गुप्ता.
- RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने क्रिमिनल केस चलाने की मंजूरी दी.
- निमिषा प्रिया मामला संवेदनशील, हर संभव मदद कर रही भारत सरकार: MEA.
- भारत 40 देशों से खरीदता है तेल, रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर कोई चिंता नहीं : हरदीप पुरी.
- अमरनाथ यात्रा: बारिश और भूस्खलन में फंसे 3 हजार श्रद्धालुओं को मिली सेना की मदद.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- अमेरिका 150 से ज्यादा देशों पर एक समान टैरिफ दर लागू करेगा: ट्रंप.
- US राष्ट्रपति ट्रंप 18 सितंबर को PAK के दौरे पर आ सकते हैं, पाक मीडिया का दावा.
- इजरायली एयर स्ट्राइक के बाद स्वैदा में सीजफायर, सीरिया ने वापस बुलाए सैनिक.
- पुतिन-ट्रंप की जुबानी जंग के बीच रूस ने लौटाए 1000 शव, यूक्रेन संग इंसानियत का करार.
- इजरायल में नेतन्याहू सरकार पर मंडराया संकट, संसद में इजरायली प्रधानमंत्री के पास अल्पमत की स्थिति बनी.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक सरकार ने आरसीबी को ठहराया जिम्मेदार.
- शुक्रवार से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का महाकुंभ.
- वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में 4 साल बाद होगी डिविलियर्स की वापसी.
- World Championship of Legends: युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन समेत कई सुपरस्टार्स का इंग्लैंड में गरजेगा बल्ला, 16 दिन तक चलेगा घमासान.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

