देश

SC के फैसले पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- रात 10 बजे के बाद भी जलाऊंगा पटाखे

चिंतामणि मालवीय ने कहा कि हिंदू परंपरा में उन्हें किसी का भी दखल बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं पटाखे जलाऊंगा उसके लिए अगर मुझे जेल जाना पड़े तो कोई बात नहीं

SC के फैसले पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- रात 10 बजे के बाद भी जलाऊंगा पटाखे
बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय ( Photo Credit: Facebook )

उजैन: सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली के दिन पटाखों और आतिशबाजी पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाया था. जिसमें कोर्ट ने कहा है कि लोग दिवाली के दिन रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़े. लेकिन कोर्ट के इस फैसले के बाद अब उज्जैन के बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे तो रात 10 बजे के बाद ही पटाखे जलाएंगे.

चिंतामणि मालवीय ने कहा कि हिंदू परंपरा में उन्हें किसी का भी दखल बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं पटाखे जलाऊंगा उसके लिए अगर मुझे जेल जाना पड़े तो कोई बात नहीं. बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर लिखा कि मैं दिवाली पर तभी पटाखे फोड़ूंगा, जब लक्ष्मी पूजा खत्म कर लूंगा. त्योहारों को हम समयसीमा में नहीं बांध सकते.

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री के प्रतिबंध पर सुनाया बड़ा फैसला, पूरी तरह से नहीं लगेगा बैन- कुछ शर्तें रहेंगी

वहीं एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी ट्वीट कर लिखा है कि दिलवाली लक्ष्मी पूजा के बाद मनाया जाता है. उसी परंपरा का पालन करूंगा. उन्होंने कहा कि पूजा के बाद ही पटाखे जलाऊंगा उसके बाद जो भी परिणाम हो वो भुगतने के लिए तैयार हूं.

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाते हुए पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों के उत्पादन एवं बिक्री की अनुमति दी, जिनसे कम उत्सर्जन हो। अदालत का कहना है कि दिवाली के दिन रात आठ से रात 10 बजे तक ही पटाखे जला सकते हैं.

जस्टिस ए.के. सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की पीठ ने हरित नियमों पर खरा नहीं उतरने वाले पटाखों को जलाने पर प्रतिबंध लगाया है, जो पूरे साल लागू रहेगा. यह नियम नए साल के जश्न और शादी-समारोहों में भी लागू रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).