SBI Raksha Bandhan Offer: SBI YONO का खास ऑफर, राखी के गिफ्ट पर मिलेगा 20 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट
SBI ग्राहक जो रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों या बहनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं उनके लिए एक शानदार ऑफर है. SBI ने रक्षा बंधन ऑफर की शुरुआत की है. ग्राहक अब Ferns n Petals से गिफ्ट खरीदकर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे.
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार नजदीक आने के साथ ही कपड़े, मिठाई, गिफ्ट्स आदि पर ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. इस त्योहार के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी अपने ग्राहकों के लिए एक बड़े ऑफर की पेशकश कर रहा है. SBI ग्राहक जो रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों या बहनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं उनके लिए एक शानदार ऑफर है. SBI ने रक्षाबंधन ऑफर की शुरुआत की है. ग्राहक अब Ferns n Petals से गिफ्ट खरीदकर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे. Raksha Bandhan Gifts 2021: रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने के लिए ये गैजेट्स है बेस्ट, मिल रहा बंपर डिस्काउंट.
इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को SBI YONO ऐप का उपयोग करना होगा और इसके माध्यम से भुगतान भी करना होगा. इसके लिए एसबीआई ने एक कोड जारी किया है. यह कोड नंबर SBI20 है जिसे शॉपिंग करते वक्त अप्लाई करना होगा. SBI YONO ऐप के जरिये ही डिस्काउंट का लाभ मिलेगा.
SBI का ट्वीट
Celebrate Raksha Bandhan with this BIG offer.
Shop at fernsnpetals and get flat 20% discount up to ₹999 through YONO SBI. Download YONO SBI app now: https://t.co/NeeHLbI8DP#YONOSBI #fernsnpetals #RakshaBandhan #Offers #Discount #SBI #StateBankOfIndia pic.twitter.com/zxEXna3TnQ
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) August 12, 2021
ग्राहकों के पास अगर कोई प्रश्न है, तो वे SBI YONO की आधिकारिक वेबसाइट sbiyono.sbi पर लॉग इन कर सकते हैं. यहां आपको ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी.
SBI ने अपने एक ट्वीट में बताया, "इस बड़े ऑफर के साथ मनाएं रक्षाबंधन का जश्न. Ferns n Petals पर खरीदारी करें और YONO SBI के माध्यम से 999 रुपये तक की 20 फीसदी छूट प्राप्त करें. अभी YONO SBI ऐप डाउनलोड करें."
कब तक है ऑफर
SBI का यह ऑफर 22 अगस्त तक ही मान्य है. 22 अगस्त को रक्षाबंधन है, और उस दिन तक ही ग्राहक 20 फीसदी डिस्काउंट के ऑफर का लाभ ले सकते हैं. इस ऑफर में न्यूनतम खरीदारी की कोई सीमा तय नहीं की गई है. डिस्काउंट की अधिकतम 999 रुपये तय की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

