जरुरी जानकारी

SBI Home Loan: 10 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, EMI कितनी बनेगी? जानें पूरी जानकारी

Home Loan: अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और बजट थोड़ा कम है, तो भारतीय स्टेट बैंक का होम लोन आपके सपनों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है.

SBI Home Loan: 10 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, EMI कितनी बनेगी? जानें पूरी जानकारी
SBI Home Loan

हर किसी का सपना होता है, अपना खुद का घर हो, लेकिन आज के समय में मकानों की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में आम आदमी के लिए घर खरीदना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. इस स्थिति में बहुत से लोग बैंक से होम लोन (Home Loan) लेकर घर खरीदने का विकल्प चुन रहे हैं. अगर आप भी अपना घर खरीदने के लिए बैंक से होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ऐसे बैंक से लोन लें जहां ब्याज दरें कम हों.

आज हम आपको देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के होम लोन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. एसबीआई अपने ग्राहकों को बहुत ही किफायती ब्याज दर पर होम लोन की सुविधा देता है.

एसबीआई होम लोन पर ब्याज दरें

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की बात करें तो यह बैंक 7.50% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन देता है. हालांकि यह ब्याज दर आपके लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर निर्भर करती है. यदि आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अच्छा है, तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

10 लाख रुपये के होम लोन पर कितनी बनेगी ईएमआई?

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से 10 लाख रुपये का होम लोन 7 साल की अवधि के लिए लेते हैं, और यह लोन आपको 7.50% की ब्याज दर पर मिलता है, तो हर महीने आपको लगभग 15,338 रुपये की ईएमआई (EMI) चुकानी होगी. इस पूरी अवधि में आप बैंक को कुल 12,88,415 रुपये का भुगतान करेंगा. इसमें से 10 लाख रुपये आपकी मूल राशि होगी और बाकी 2,88,415 रुपये केवल ब्याज के रूप में चुकाने होंगे. यानी 10 लाख का लोन लेकर आप कुल मिलाकर लगभग 12.88 लाख रुपये बैंक को वापस चुकाएंगे.

होम लोन के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

हर महीने 15,338 रुपये की ईएमआई चुकाने के लिए आपकी नेट सैलरी कम से कम 30,000 रुपये या उससे अधिक होनी चाहिए. होम लोन लेने से पहले आप अपनी मासिक आय और खर्च का आकलन करें और उसी के अनुसार ईएमआई चुनें. अगर आपकी आय कम है, तो आप लोन की अवधि बढ़ाकर ईएमआई कम कर सकते हैं.

मकानों की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई आम लोगों की चिंता

इन दिनों देशभर में मकानों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. हर शहर में फ्लैट और प्लॉट की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में आम आदमी के लिए घर खरीदना और भी मुश्किल हो गया है. लेकिन अगर आप भी घर खरीदना चाहते हैं, और पैसे की कमी आड़े आ रही है, तो एसबीआई का होम लोन आपके लिए मददगार हो सकता है.

कौन से बैंक से लें होम लोन?

बाजार में इस समय कई बैंक होम लोन की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन आपको ऐसे बैंक का चुनाव करना चाहिए जहां ब्याज दर कम हो और शर्तें आसान हों. एसबीआई एक भरोसेमंद सरकारी बैंक है, और इसकी ब्याज दरें भी अन्य बैंकों के मुकाबले किफायती मानी जाती हैं. हालांकि लोन लेने से पहले यह जरूरी है, कि आप अच्छी तरह से योजना बनाएं, अपनी मासिक आय और खर्च का आकलन करें, और ईएमआई को अपनी सैलरी के अनुसार संतुलित करें. साथ ही, लोन की अवधि भी सोच-समझकर तय करें, ताकि भविष्य में वित्तीय बोझ न बढ़े.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).